नप कार्यालय में जड़ा ताला

Published at :17 Dec 2015 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
नप कार्यालय में जड़ा ताला

– नगर परिषद द्वारा जनहित में कोई ठोस कार्य नहीं करने का लगाया आरोप दुमका : दुमका नगर परिषद् में बुधवार को कामकाज बिल्कुल ठप रहा. पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय के मुख्य गेट में ही ताला जड़ दिया और दिन भर धरने पर बैठे […]

विज्ञापन
– नगर परिषद द्वारा जनहित में कोई ठोस कार्य नहीं करने का लगाया आरोप
दुमका : दुमका नगर परिषद् में बुधवार को कामकाज बिल्कुल ठप रहा. पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय के मुख्य गेट में ही ताला जड़ दिया और दिन भर धरने पर बैठे रहे. पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा जनहित में कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है तथा बोर्ड के निर्णयों का सही ढंग से लागू नहीं करवाया जा रहा है.
पार्षदों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों का राशन कार्ड उपलब्ध करवाने, सभी पोल में एलईडी लाइट लगवाने, निविदा का निस्तार अविलंब करने, कंबल का वितरण व अलाव की व्यवस्था करने, अवैध राशि की निकासी पर रोक एवं निकाली गयी राशि के मामले में जांच, पार्षदों के मानदेय का हर महीने भुगतान, प्रत्येक महीने बोर्ड की बैठक करने, सफाईकर्मियों को नियमित भुगतान करने तथा बीपीएल पानी कनेक्शन की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठायी. धरना में इंदु देवी, सरिता सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, महेश राम चंद्रवंशी, मनोज कुमार दारुका, अरबी खातुन, कृष्णा देवी, किशोरेंद्र कुमार दास, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola