????????? ??? ??? ????? ?????????? ?????? ?? ??????

Published at :16 Dec 2015 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ??? ??? ????? ?????????? ?????? ?? ??????

बासुकिनाथ में राम जानकी विवाहोत्सव धूमधाम से संपन्न बासुकिनाथ . मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में राम जानकी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया. पिछले 150 बर्षों से मंदिर प्रांगण में राम विवाह उत्सव मनाया जाता रहा है. भक्तों ने प्रांगण स्थित मंदिर में भगवान राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मंडवी एवं शत्रुघ्न-श्रुतिक्रुति की […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ में राम जानकी विवाहोत्सव धूमधाम से संपन्न बासुकिनाथ . मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि बुधवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में राम जानकी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया. पिछले 150 बर्षों से मंदिर प्रांगण में राम विवाह उत्सव मनाया जाता रहा है. भक्तों ने प्रांगण स्थित मंदिर में भगवान राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मंडवी एवं शत्रुघ्न-श्रुतिक्रुति की स्थापित प्रतिमा की षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की. राम दरबार को फूलों व बिजली के छोटे-छोटे बल्बों से आकर्षक सज्जा की गयी. पंडित ताराकांत झा द्वारा वैदिक रीति से गाजे-बाजे के साथ भगवान राम जानकी विवाह संपन्न हुआ. महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में मंगलगीत गाये. घी के दिये जलाये.मंदिर प्रांगण में भक्तों के बीच रामायण का प्रवचन किया गया. सैकड़ों भक्तों ने इस प्रवचन को सुनकर लाभ उठाया. पंडित प्रेमशंकर झा, मनोज झा, उज्जवल झा आदि ने बताया कि बाबा फौजदारीनाथ के पुरोहित स्व.नैनालाल झा को बाबा भोलेनाथ का स्वप्न मिला था कि मंदिर प्रांगण में भगवान राम जानकी विवाह उत्सव किया जाय तभी से ही मंदिर प्रांगण में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. वर्तमान में उनके वंशजों द्वारा इस विवाह उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. विवाह के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर बाबा फौजदारी नाथ के दरबार में श्रद्वालुओं की भीड़ लगी रही . संध्या समय मंदिर प्रांगण में महिलाओं द्वारा घी के दिये जलाये गये. ————————–फोटो- 16 बासुकिनाथ राम विवाह-04————————– मंदिर में राम दरबार की भव्य झांकी———————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola