?????? ????? ?? ?????????? ?? ???? ??????

Published at :16 Dec 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ????? ?? ?????????? ?? ???? ??????

कमिशनर कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया वायकॉट दुमका कोर्ट. संताल परगना कमिशनर एनके मिश्र कोर्ट का अधिवक्ताओं ने बुधवार को वायकॉट कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता कमिशनर कोर्ट में केस की पैरवी के लिए बैठे थे, काफी देर बैठे रहने पर जब कमिशनर चेंबर से कोर्ट में नहीं आये, तब सारे अधिवक्ता कोर्ट […]

विज्ञापन

कमिशनर कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया वायकॉट दुमका कोर्ट. संताल परगना कमिशनर एनके मिश्र कोर्ट का अधिवक्ताओं ने बुधवार को वायकॉट कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता कमिशनर कोर्ट में केस की पैरवी के लिए बैठे थे, काफी देर बैठे रहने पर जब कमिशनर चेंबर से कोर्ट में नहीं आये, तब सारे अधिवक्ता कोर्ट से बाहर निकल वापस लौटने लगे. अधिवक्ताओं का कोर्ट से वापस लौटने की जब जानकारी कमिशनर को हुई, तो पेशकार को भेजकर अपने चेंबर में उन्होंने अधिवक्ताओं को बुलाया, वहां अधिवक्ताओं ने शिकायत रखी कि केस में तारिख नहीं दिया जा रहा है. जिससे वादकारियों को काफी परेशानी हो रही है, जिस पर कमिशनर के द्वारा कहा गया कि एक सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को केस की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के तर्ज पर 15 केस एडमिशन और 15 केस हियरिंग के लिए रखा जायेगा. अन्य केस में जब नबंर आयेगा, तो सुनवाई होगी. अधिवक्ताओं ने उसका विरोध किया और बुधवार को एक भी केस में सुनवाई नहीं हो सकी…………………….बंदोबस्त न्यायालय में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने जारी रखा वायकॉटदुमका कोर्ट. संताल परगना बंदोबस्त विभाग के सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी वायकॉट जारी रखात्र जिससे बंदोबस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य बाधित रहे. सोमवार से अधिवक्ताओं द्वारा एमपी केस दाखिला नहीं होने के कारण अनिश्चितकालीन वायकॉट किया गया है. मंगलवार को उपायुक्त सह संताल परगना बंदोबस्त पदाधिकारी ने जीवी रामजी साह और अधिवक्ता गोपेशर झा के साथ बैठक कर एमपी केस दाखिल लिये जाने के बारे में आश्वासन दिया था. अधिवक्ताओं ने बताया कि जबतक बंदोवस्त पदाधिकारी द्वारा एमपी केस दाखिला के संबंध में आदेश जारी नहीं किया जायेगा तब तक अनिश्चितकालीन वायकॉट जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola