ड्राइवर व दुकान के कर्मचारी ने उड़ाया दो लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

दुमका : शहर के सराय रोड निवासी मनोज कुमार अग्रवाल के पिक अप भान के चालक दिनेश एवं उनके दुकान का कर्मचारी दिनेश सिंह दो लाख तीन हजार रुपये लेकर चंपत हो गया. श्री अग्रसेन भवन के पीछे स्थित दुकान से 21 नवंबर की रात मनोज कुमार अग्रवाल ने 105 पेटी इमामी प्रोडक्ट तथा चॉकलेट […]

विज्ञापन

दुमका : शहर के सराय रोड निवासी मनोज कुमार अग्रवाल के पिक अप भान के चालक दिनेश एवं उनके दुकान का कर्मचारी दिनेश सिंह दो लाख तीन हजार रुपये लेकर चंपत हो गया.

श्री अग्रसेन भवन के पीछे स्थित दुकान से 21 नवंबर की रात मनोज कुमार अग्रवाल ने 105 पेटी इमामी प्रोडक्ट तथा चॉकलेट लोड कराकर चालक के साथ दुकान के कर्मचारी दिनश सिंह को गोड्डा भेजा. वहां 22 पेटी माल मुकेश वर्णवाल की दुकान में तथा शेष 83 पेटी माल मेहरमा के प्रदीप कुमार की दुकान में देना था.

माल पहुंचाने के बाद प्रदीप कुमार ने 2 लाख 3 हजार रुपये दिया. शनिवार को जब मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने ड्राइवर और कर्मचारी से फोन पर लौटने के बारे में पता करना चाहा, तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिलने लगा. रविवार को जब श्री अग्रवाल सोकर उठे, तो देखा की उनका पिक अप भान दरवाजे पर खड़ी थी, लेकिन ड्राइवर व कर्मचारी गायब थे. उनलोगों ने माल पहुंचाने के बाद गोड्डा के व्यापारियों द्वारा दी गयी राशि को भी नहीं दिया.

इस घटना को लेकर मनोज कुमार अग्रवाल ने गाड़ी के चालक दिनेश एवं कर्मचारी दिनेश सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया था. पुलिस ने भादवि की दफा 120 बी, 407, 408 एवं 34 के तहत गाड़ी चालक एवं कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola