विकास का खोखला दावा कर रही सरकार
रानीश्वर : भारतीय जनता पार्टी की रानीश्वर प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड संयोजक उमाशंकर चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ लुईस मरांडी उपस्थित थीं. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार विकास का खोखला दावा कर रही है. जो विकास दिखाये जा […]
रानीश्वर : भारतीय जनता पार्टी की रानीश्वर प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड संयोजक उमाशंकर चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ लुईस मरांडी उपस्थित थीं. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार विकास का खोखला दावा कर रही है.
जो विकास दिखाये जा रहे हैं, वे केवल संचिकाओं में हुए हैं, जमीन में नहीं. विकास के खोखले दावों को जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार फिजूलखर्ची कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है.
उन्होंने क्षेत्रीय दलों को बिचौलिया बताते हुए कहा कि वोट सबसे बड़ा हथियार है और हमें ऐसे बिचौलियों से बचकर रहना चाहिए. जनता को गुमराह कर वे अपने लोगों को जीत दिलाते भी हैं, तो खुद को राष्ट्रीय पार्टी के हाथों बेच देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










