??? ???? ?????? ????? ??? ????? ????? ?? ????????? ?? ?????? ???????? ??? ?? ?????

Published at :15 Dec 2015 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
??? ???? ?????? ????? ??? ????? ????? ?? ????????? ?? ?????? ???????? ??? ?? ?????

बीस वर्ष पुराने मामले में बिहार सरकार के सेक्रेटरी ने सीजेएम न्यायालय में दी गवाही * वर्ष 1981 से 1983 तक दुमका के स्वास्थ्य विभाग में की गई नियुक्तियों में अनियमितता को लेकर 1995 से न्यायालय में चल रहा है मामला *न्यायालय में चल रहे ट्रायल के दौरान तीन अभियुक्त की हो चुकी है मौत* […]

विज्ञापन

बीस वर्ष पुराने मामले में बिहार सरकार के सेक्रेटरी ने सीजेएम न्यायालय में दी गवाही * वर्ष 1981 से 1983 तक दुमका के स्वास्थ्य विभाग में की गई नियुक्तियों में अनियमितता को लेकर 1995 से न्यायालय में चल रहा है मामला *न्यायालय में चल रहे ट्रायल के दौरान तीन अभियुक्त की हो चुकी है मौत* अभी केवल दो अभियुक्तों के विरुद्ध चल रहा है सीजेएम कोर्ट में ट्रायलप्रतिनिधि, दुमका कोर्टमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधाकृष्ण के न्यायालय में एक 20 वर्ष पुराने मामले में बिहार सरकार के सेक्रेटरी चंचल कुमार गवाही देने के लिए मंगलवार को उपस्थित हुए. जानकारी के अनुसार परीक्षण द्वारा उन्होंने न्यायालय को बताया कि 1993 में वे प्रोवेशन आइएएस के रूप में दुमका में पदस्थापित थे. दुमका के उपायुक्त के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में सिविल सर्जन द्वारा 1981 से 1993 तक विभाग में की गई नियुक्तियों की जांच का कार्य किया था और लगभग 441 व्यक्तियों के संबंध में सूचना प्राप्त कर जांच प्रतिवेदन दिया गया था. जांच में मुख्यत: बिना आरक्षण की प्रक्रिया का पालन किये नियुक्तियां की गई, इसके अलावा विज्ञापन नहीं निकाला गया नियोजनालय से नाम भी नहीं मांगा गया तथा कई पद स्वीकृत नहीं थे. सक्षम प्राधिकार द्वारा नियुक्ति नहीं की गई, मुख्यत: अनियमिता सामने आई थी. वर्ष 1995 में उपसमाहर्ता गोपनीय शाखा ब्रज किशोर पाठक ने भादवि की धारा 420, 408, 409, 467, 468, 471 के तहत सिविल सर्जन दुमका सहित 7 लोगों के विरुद्ध दुमका थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्त की मृत्यु हो चुकी थी. डाॅ सत्यप्रकाश सहित 5 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट पुलिस ने न्यायालय में समर्पित किया. न्यायालय में चल रहे ट्रायल के दौरान तीन अभियुक्तों की मृत्यु हो गई और अब मात्र दो अभियुक्त डाॅ सरोज तिर्की और नवीन कुमार सिंह के विरुद्ध सीजेएम के न्यायालय में ट्रायल चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola