?????-??????? ????? ??? ?? ??? ???? ??? ??????? ????? ????

Published at :11 Dec 2015 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
?????-??????? ????? ??? ?? ??? ???? ??? ??????? ????? ????

दुमका-हंसडीहा रेलवे खंड पर बंद पड़ा पुल निर्माण कार्य शुरू* ओवरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चार महीने पहले बंद कराया था कार्य* सीढ़ीनुमा स्लोपिंग रास्ता बनाने के आश्वासन पर सहमत हुए ग्रामीणप्रतिनिधि, जामादुमका-हंसडीहा रेल खंड के वारापलासी स्टेशन के पास ग्रामीणों द्वारा रोके गये कार्य को सीओ ने शुक्रवार को फिर से चालू […]

विज्ञापन

दुमका-हंसडीहा रेलवे खंड पर बंद पड़ा पुल निर्माण कार्य शुरू* ओवरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चार महीने पहले बंद कराया था कार्य* सीढ़ीनुमा स्लोपिंग रास्ता बनाने के आश्वासन पर सहमत हुए ग्रामीणप्रतिनिधि, जामादुमका-हंसडीहा रेल खंड के वारापलासी स्टेशन के पास ग्रामीणों द्वारा रोके गये कार्य को सीओ ने शुक्रवार को फिर से चालू करा दिया है. वारापलासी स्टेशन के पास पैदल आने जाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया है. जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है, लिहाजा लीलातरी मौजा के ग्रामीणों ने ओवरब्रिज की मांग को लेकर दुमका-हंसडीहा रेल खंड में चल रहे पुल निर्माण के काम को बंद करा दिया था. लगातार 3-4 महीने तक काम के बंद रहने की शिकायत रेलवे के द्वारा की गई थी. जिसकी सूचना उपायुक्त को मिलने के बाद उन्होंने सीओ को अविलंब काम शुरू करवाने का आदेश दिया था. इसके बाद शुक्रवार को सीओ, अभियंता श्री मजूमदार, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआई रामावतार यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और लीलातरी और सिरसा मौजा के ग्रामीणों के साथ राय विचार किया. सीओ श्री सिंह ने इस दौरान ग्रामीणों को ओवरब्रिज के स्थान पर स्लोपिंग सीढ़ीनुमा रास्ता बना देने का आश्वासन दिया. जिससे संतुष्ट होकर ग्रामीणों ने कार्य आरंभ करने की सहमति प्रदान कर दी. मौके पर लगला पंचायत समिति सदस्य अंजनी खिरहर, सिरसा के ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे……………………………….फोटो 11 जामा 01ग्रामीणों से राय विचार करते सीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी……………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola