जब्त डंप बालू की बिक्री की सूचना पर पहुंचे खनन निरीक्षक, लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
जब्त डंप बालू की बिक्री की सूचना पर पहुंचे खनन निरीक्षक, लिया जायजा

चककमरदहा में जब्त 12000 सीएफटी बालू की जांच, रात में बिक्री के आरोप से मचा हड़कंप

विज्ञापन

रानीश्वर. मयूराक्षी नदी के चककमरदहा मौजा में जब्त किए गए अवैध डंप बालू का शनिवार को खनन निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान पड़िहारपुर के ग्राम प्रधान नारायण चंद्र पाल भी मौजूद रहे. 27 अप्रैल को खनन निरीक्षक गौरव कुमार सिंह और मंजीत दूबे ने चककमरदहा मौजा में अवैध रूप से डंप किए गए करीब 12000 सीएफटी बालू को जब्त किया था। इस बालू को ग्राम प्रधान नारायण चंद्र पाल के जिम्मे सौंपा गया था. ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके जिम्मे रखे गए इस बालू की रात के समय असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त सहित जिला और प्रखंड स्तर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है तथा कथित रूप से इस धंधे में शामिल लोगों के नाम भी उपलब्ध कराए हैं. इसी शिकायत के आधार पर शनिवार को खनन निरीक्षक और रानीश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और जब्त बालू का जायजा लिया. इस दौरान ग्राम प्रधान नारायण चंद्र पाल भी उपस्थित रहे. ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों से लगातार अवैध बालू उठाव का सिलसिला जारी है, जिस पर रोक लगाने की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola