सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर रविवार को बस की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मोटरसाइकिल से घर जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बस ने मोटरसाइकिल टक्कर मार दी जिसमें सहारा बाजार निवासी अशोक कुमार बंटी व खिजुरिया का […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर रविवार को बस की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मोटरसाइकिल से घर जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बस ने मोटरसाइकिल टक्कर मार दी जिसमें सहारा बाजार निवासी अशोक कुमार बंटी व खिजुरिया का प्रकाश राय गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में भरती कराया है. जहां डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर बस को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बस चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










