???... ??:?????? ?? ?? ??? ????? ???? ?? ???????

Published at :27 Nov 2015 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
???... ??:?????? ?? ?? ??? ????? ???? ?? ???????

ओके… नि:शक्तों को दी गयी मशरूम खेती की जानकारी -नि:शक्तों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा जोरप्रतिनिधि, सरैयाहाटनि:शक्तों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को माथाकेशो पंचायत के झानो फुलो आश्रम में नि:शक्तों को मशरूम की खेती करने की जानकारी दी गई. छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुमका द्वारा […]

विज्ञापन

ओके… नि:शक्तों को दी गयी मशरूम खेती की जानकारी -नि:शक्तों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा जोरप्रतिनिधि, सरैयाहाटनि:शक्तों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को माथाकेशो पंचायत के झानो फुलो आश्रम में नि:शक्तों को मशरूम की खेती करने की जानकारी दी गई. छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुमका द्वारा आयोजित की गयी है. प्रशिक्षण में दूर-दूर से पहुंचे नि:शक्तों को मशरूम की खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है. साथ ही इसकी खेती कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान नि:शक्तों को कम पूंजी में मशरूम का व्यवसाय कर ज्यादा लाभ करने के बारे में भी बताया गया. इसके लिए बड़े खेत खलिहान या मैदान की जरूरत नहीं है. घर पर ही थोड़ी सी जगह में ही इसकी खेती की जा सकती है. मशरूम की फसल एक ही महीने में तैयार हो जाती है. इस अवसर पर सोहित कुमार झा, दीपक कुमार, अमोद कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद थे………………..फोटो 27 सरैयाहाट 1मशरूम की खेती की जानकारी लेते नि:शक्त………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola