लागू हो स्थानीयता नीति

Updated:
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष के बच्चे का शव कुएं से बरामद सरैयाहाट : प्रखंड के पिचहरा गांव के एक बहियार स्थित कच्चे कुएं में डेढ़ साल के एक बच्चे का शव तैरता हुआ पाया गया. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया. बच्चे की पहचान नेवाजी यादव के बेटे के रूप में हुई है. मिली जानकारी […]

विज्ञापन

डेढ़ वर्ष के बच्चे का शव कुएं से बरामद

सरैयाहाट : प्रखंड के पिचहरा गांव के एक बहियार स्थित कच्चे कुएं में डेढ़ साल के एक बच्चे का शव तैरता हुआ पाया गया. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया. बच्चे की पहचान नेवाजी यादव के बेटे के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी ललिता देवी एवं पुत्र नीतेश कुमार 5 नवंबर से ही लापता थे. इस बाबत उसने गांव के धनश्याम यादव पर ही अपनी पत्नी एवं पुत्र का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था. उसने पुलिस से शिकायत करते हुए बेटे की हत्या का शक भी धनश्याम पर लगाया है.

ग्रामीणों के मुताबिक धनश्याम यादव एवं ललिता देवी के बीच संबंध है. ललिता का मायके तालझारी थानाक्षेत्र के मटकुड़ी गांव में है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. ललिता देवी अभी तक फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola