??? :: ????? ?? ????? ??? ???? ??? ?? ??? ???????

ओके :: गजराज को घूमते देख दहशत में जी रहे ग्रामीण प्रतिनिधि, नारायणपुर : प्रखंड क्षेत्र में गजराज को घूमते देख ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गये हैं. सोमवार शाम के चार बजे गजराज को बंदरचुवा तथा तिलाबनी के पास के जगल में देखा गया. गजराज के झुण्ड में तीन हाथियों को ग्रामीणों […]
ओके :: गजराज को घूमते देख दहशत में जी रहे ग्रामीण प्रतिनिधि, नारायणपुर : प्रखंड क्षेत्र में गजराज को घूमते देख ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गये हैं. सोमवार शाम के चार बजे गजराज को बंदरचुवा तथा तिलाबनी के पास के जगल में देखा गया. गजराज के झुण्ड में तीन हाथियों को ग्रामीणों ने देखा है. डर से ग्रामीण घर में किरोसन तेल, पटाखा आदि सामानो को खरीदकर अपने साथ रख रहे हैं. याद रहे कि पिछले सप्ताह ही नतुनडीह के शहदेव महतो को हाथी ने कुचलकर बुरी तरह घायल कर दिया था. उसका इलाज बोकारो में चल रहा है. इस बाबत वन विभाग के रेंजर जितेन्द्र हाजरा ने बताया की हाथियों के समूह को सुरक्षित स्थान पर शीघ्र पहुंचाया जायेगा. उन्होंने लोगों से हाथियों के झुण्ड के सामने न जाने व सतर्क रहने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










