विक्रमशिला सेतु गिरने से लाइफलाइन ठप, दो हिस्सों में बंटी जिंदगी, नाव और स्टीमर के भरोसे लोग
विक्रमशिला सेतु की तस्वीर
Bihar Bridge Collapse: भागलपुर में आधी रात को विक्रमशिला सेतु का स्लैब गंगा में समा गया. इस पुल के गिरने से लोगों के बीच बड़ी आफत आ पड़ी है. एक बार फिर लोग नाव और स्टीमर के भरोसे रह गए हैं. यह पुल पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल की जीवनरेखा मानी जाती है.
Bihar Bridge Collapse: विक्रमशिला सेतु के पिलर नंबर 133 के पास बड़ा गैप बनने के बाद चार और पांच नंबर पिलर के बीच का स्लैब गंगा में समा गया. यह घटना रात करीब 12.55 बजे के बाद की बताई जा रही है. लेकिन एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप की सूचना 11 बजे के आसपास प्रशासन को किसी ने फोन कर दी थी. अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पुल गिरने से दो हिस्सों में बंटी जिंदगी
पुल के गिरने के बाद अब जिंदगी भी सचमुच दो हिस्सों में बंट चुकी है. विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होते ही सिर्फ एक पुल नहीं गिरा, बल्कि हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी जैसे अचानक ठहर गई है. सुबह-सुबह केला और सब्जी लेकर भागलपुर आने वाले ठेले वाले अब नाव और स्टीमर के भरोसे हैं.
मजदूरों के लिए काम तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों का समय दोगुना हो गया है, तो मरीजों के लिए अस्पताल पहुंचना अब जोखिम भरा सफर बन गया है. सालों से जो दूरी कुछ मिनटों में तय हो जाती थी, अब वही सफर घंटों में भी पूरा नहीं हो पा रहा. गंगा, जो कभी जीवन का आधार थी, अब एक ऐसी दीवार बन गई है, जो लोगों को उनके रोजगार, इलाज और रिश्तों से दूर कर रही है.
नवगछिया, कोसी और सीमांचल के इलाकों के लिए यह सेतु सिर्फ रास्ता नहीं था, बल्कि विकास की एक मजबूत कड़ी थी. इसके टूटने से बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है, छोटे व्यापारियों की कमर टूट गई है और आम लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं. आज हर व्यक्ति के मन में एक ही सवाल है. क्या यह दूरी फिर कभी कम हो पाएगी? क्या जिंदगी फिर पहले जैसी पटरी पर लौट सकेगी?
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात भागलपुर की ओर से नवगछिया जाने वाली पिलर नंबर चार और पांच के बीच शाम से ही गैप बढ़ता गया और रात 11 बजे के बाद वह स्पष्ट दिखा. इसके बाद रात 12.55 बजे वह पूरा भाग गंगा में समा गया. दोनों ओर का संपर्क कट गया है. पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. दोनों ओर से गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.
रात दो बजे के आसपास डीएम और एसएसपी के साथ ही अन्य वरीय अधिकारियों ने पुल का जायजा लिया. पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लगे गए. जितनी बड़ी गाड़ियां आ रही हैं, दोनों ओर से उन्हें वापस लौटाया जा रहा है. मालूम हो कि आठ साल से इस पुल की मरम्मत नहीं हुई थी. प्रोटेक्शन वॉल क्षतिग्रस्त होने से सेतु के मुख्य ढांचे को नुकसान पहुंचने की तभी आशंका बढ़ गई थी.
(भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट)
Also Read: आज पूरे बिहार में IMD का अलर्ट जारी, बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










