भवानीपुर में ममता vs शुभेंदु, बहरामपुर से दमदम तक बंगाल की VIP सीटों पर किसका होगा कब्जा?

West Bengal Election Result 2026 LIVE
West Bengal Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने लगा है. भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की हाई-वोल्टेज लड़ाई, बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी की प्रतिष्ठा, कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम, दमदम-दमदम उत्तर, आसनसोल दक्षिण, सिलीगुड़ी, खड़गपुर सदर और भांगड़ जैसी सीटों पर पूरे राज्य की नजर टिकी है. तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस, माकपा और आईएसएफ के दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज होगा.
West Bengal Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में सबसे ज्यादा नजर भवानीपुर सीट पर है. जहां ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी और विकास रंजन भट्टाचार्य के बीच मुकाबला है. बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी, मालतीपुर में मौसम नूर, कोलकाता पोर्ट में फिरहाद हकीम, आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल और उत्तरपाड़ा में मीनाक्षी मुखर्जी की सीट चर्चा में है.
दमदम से चंद्रिमा भट्टाचार्य, दमदम उत्तर से दीप्सिता धर, भांगड़ से नौशाद सिद्दीकी, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, श्यामपुकुर से शशि पांजा, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली और सिलीगुड़ी से शंकर घोष पर भी सबकी नजर बनी हुई है.
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी को मिली जीत
पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अग्निमित्रा पॉल ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 119582 वोट मिले हैं. अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी को 40839 वोटों के भारी अंतर से हराया है. तापस बनर्जी को 78743 वोट मिले.
खड़गपुर सदर से बीजेपी आगे
पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर कुल 20 राउंड में से अब तक 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के दिलीप घोष 26907 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के प्रदीप सरकार पर 14195 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है. सीपीआई (एम) के मधुसूदन रॉय 1695 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं.
मालतीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार आगे
पश्चिम बंगाल की मालतीपुर विधानसभा सीट पर गिनती जारी है. 18 राउंड में से 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. तृणमूल कांग्रेस के अब्दुल रहीम बॉक्सी 54348 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं. उन्होंने भाजपा के आशीष दास पर 31218 वोटों की भारी बढ़त बना ली है. कांग्रेस की मौसम बी नूर 21165 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
बहरामपुर से अधीर लगातार पीछे
पश्चिम बंगाल की बहरामपुर विधानसभा सीट पर मतों की गिनती जारी है. अब तक 15 में से 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत मैत्र 42080 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. वे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी से 5362 वोटों से आगे हैं. अधीर रंजन चौधरी के पास 36718 वोट हैं. तृणमूल कांग्रेस के नारु गोपाल मुखर्जी 18034 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. अभी कई राउंड की गिनती बाकी है.
नंदीग्राम से लगभग 9 हजार वोटों से अधिकारी आगे
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अब तक 18 में से 7 राउंड पूरे हो चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी के सुवेंदु अधिकारी 51285 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. वे तृणमूल कांग्रेस के पवित्र कर से 8702 वोटों से आगे हैं. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के शांति गोपाल गिरि 1314 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. फिलहाल सुवेंदु अधिकारी मजबूत स्थिति में बने हुए हैं.
भवानीपुर से बहुत पीछे चल रहे अधिकारी
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर अब तक 20 में से 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी 35522 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी पर 15494 वोटों की बढ़त बना ली है. वे 20028 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी लगातार आगे
पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर अब तक 15 में से 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी की अग्निमित्रा पॉल 73720 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी 48832 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वे अग्निमित्रा पॉल से 24888 वोट पीछे हैं. सीपीआई (एम) की शिल्पी चक्रवर्ती 5119 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर बीजेपी लगातार आगे
पश्चिम बंगाल की श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्णिमा चक्रवर्ती 21710 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस की शशि पांजा 18486 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वे 3224 वोटों से पीछे चल रही हैं. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की झूमा दास 3437 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
पानीहाटी विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे
पश्चिम बंगाल की पानीहाटी विधानसभा सीट पर 13 राउंड में से 2 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. अब तक की गिनती में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रत्ना देवनाथ 13784 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष 8717 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वे रत्ना देवनाथ से 5067 वोट पीछे चल रहे हैं.
नंदीग्राम से बीजेपी लगातार आगे
नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी 15257 मतों से 3135 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. टीएमसी के पवित्र कर पीछे हैं. तीसरे स्थान पर शांति गोपाल गिरि हैं.
आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल को बड़ी बढ़त
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर 8वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल 63374 वोटों के साथ मजबूत बढ़त में हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी 43428 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि सीपीएम की सिल्पी चक्रबर्ती 4177 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं.
बहरामपुर से भाजपा के सुब्रत मैत्रा आगे
बहरामपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा (कंचन) 14045 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी 10869 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि टीएमसी के नारु गोपाल मुखर्जी 5476 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं.
भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं. शुरूआती रुझानों में वो पीछे चल रही थी.
नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी की मजबूत बढ़त जारी
नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी लगातार आगे बने हुए हैं. ताजा रुझानों में उन्होंने करीब 7000 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है.
सोनारपुर दक्षिण बीजेपी आगे
सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली 1738 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं.
आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल की बड़ी बढ़त
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की अग्निमित्रा पॉल मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तपस बनर्जी फिलहाल 15400 से अधिक वोटों से पीछे बने हुए हैं.
West Bengal Election Results 2026 Live Updates: भांगड़ सीट पर दो राउंड बाद सौकत मोल्ला की बड़ी बढ़त
भांगड़ विधानसभा सीट पर दो चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सौकत मोल्ला 14817 वोटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं. उन्होंने अब तक 7376 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है.
श्यामपुकुर में दूसरे राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त बढ़ी
श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती 934 वोटों से आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस की शशि पांजा फिलहाल पीछे हैं.
भांगड़ सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सौकत मोल्ला आगे
भांगड़ विधानसभा सीट पर जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के सौकत मोल्ला लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. अब तक उन्हें 7076 वोट मिले हैं और वे 2781 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पानीहाटी सीट पर शुरुआती बढ़त बीजेपी के पक्ष में
पानीहाटी विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ आगे चल रही हैं. आरजी कर अस्पताल मामले से जुड़ी पहचान के कारण उनका चुनाव मैदान में होना इस सीट को खास बना रहा है. तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष उनको चुनौती दे रहे हैं.
बहरामपुर सीट पर टीएमसी आगे
बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के नारु गोपाल मुखर्जी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब ईवीएम वोटों की गिनती चल रही है, जबकि अंतिम तस्वीर आने में अभी समय है.
ममता बनर्जी से आगे निकले अधिकारी
भवानीपुर सीट से एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार अधिकारी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं. शुरूआती रुझानों में वो ममता से लगभग 2000 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं
आसनसोल दक्षिण में दूसरे राउंड के बाद बीजेपी की बड़ी बढ़त
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल 9589 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के तपस बनर्जी फिलहाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.
श्यामपुकुर में पहले राउंड के बाद बीजेपी को बढ़त
श्यामपुकुर विधानसभा सीट पर पहले चरण की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती 283 वोटों से आगे हैं. तृणमूल कांग्रेस की शशि पांजा फिलहाल पीछे चल रही हैं.
भवानीपुर सीट से ममता 2000 मतों से आगे
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से 2000 मतों से आगे चल रही हैं. यहां उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है. इस सीट पर दोनों से बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
नंदीग्राम सीट पर अधिकारी लगातार आगे
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी लगातार आगे चल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के पबित्र कर फिलहाल पीछे हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से अभी आधिकारिक आंकड़े जारी होने बाकी हैं.
माथाभंगा सीट पर निशिथ प्रमाणिक मजबूत स्थिति में
माथाभंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के निशिथ प्रमाणिक लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला सीपीआई के खागेन चंद्र बर्मन और कांग्रेस के क्षितेंद्र नाथ बर्मन से है. शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे नजर आ रही है.
भवानीपुर सीट से ममता आगे
भवानीपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल सीएम ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं. कुछ देर पहले अधिकारी बढ़त बनाये हुए थे. शुरुआती गिनती ने साफ कर दिया है कि इस वीआईपी सीट पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है.
भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी आगे
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से सामने आए ताजा रुझानों में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल पीछे चल रही हैं. शुरुआती गिनती ने साफ कर दिया है कि इस वीआईपी सीट पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है.
बहरामपुर सीट से नारु गोपाल मुखर्जी आगे
बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस के नारु गोपाल मुखर्जी आगे चल रहे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद अब ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है. हालांकि अंतिम नतीजे के लिए अभी कुछ और इंतजार करना होगा.
आसनसोल दक्षिण सीट पर बीजेपी आगे
आसनसोल दक्षिण सीट पर पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल मजबूत बढ़त के साथ आगे हैं. उन्हें अब तक 10055 वोट मिले हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी 3784 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि सीपीएम की सिल्पी चक्रबर्ती 538 वोट लेकर तीसरे नंबर पर हैं. फिलहाल अग्निमित्रा पॉल ने 6271 वोटों की बढ़त बना ली है.
नंदीग्राम में शुभेंदु 3000 से ज्यादा वोटों से आगे
नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी करीब 3000 से अधिक वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. बंगाल की राजनीति में यह सीट हमेशा से बेहद अहम रही है और यहां का मुकाबला इस बार भी काफी दिलचस्प बना हुआ है. खास बात यह है कि कभी शुभेंदु अधिकारी के करीबी रहे पबित्र कर अब इसी सीट पर उनके खिलाफ चुनावी मैदान में हैं.
सोनारपुर दक्षिण सीट पर रूपा गांगुली ने बनाई शुरुआती बढ़त
दक्षिण 24 परगना की सोनारपुर दक्षिण सीट पर शुरुआती मतगणना में भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली आगे चल रही हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला टीएमसी की अरुंधति लवली मैत्रा से है, जिन्होंने 2021 में यहां जीत दर्ज की थी. फिलहाल गिनती के शुरुआती दौर में भाजपा बढ़त बनाए हुए है.
श्यामपुकुर सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे
श्यामपुकुर विधानसभा सीट से शुरुआती गिनती में भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती बढ़त बनाई हुई हैं. टीएमसी की डॉ शशि पांजा फिलहाल पीछे चल रही हैं. शशि फिलहाल ममता सरकार में मंत्री भी हैं. इस हाई-प्रोफाइल सीट पर वोटों की गिनती जारी है.
आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे
आसनसोल दक्षिण सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा की अग्निमित्रा पॉल बढ़त बनाई हुई हैं. तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी फिलहाल पीछे चल रहे हैं. अभी मतगणना की शुरुआत है, इसलिए आगे के राउंड्स में तस्वीर बदल भी सकती है.
नंदीग्राम सीट पर कांटे की टक्कर, शुभेंदु अधिकारी आगे
नंदीग्राम विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं, जहां भाजपा के शुभेंदु अधिकारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर पहले चरण में जोरदार मतदान हुआ था और कुल 93.98 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी.
बहरामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी आगे
बहरामपुर सीट पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC को कभी जीत नहीं मिली है. शुरूआती रुझानों में यहां से कांग्रेस नेता अधीर रंजन आगे चल रहे हैं. यहां उनका मुकाबला टीएमसी के नारू गोपाल मुखर्जी और बीजेपी के विधायक सुब्रत मैत्रा से है.
भवानीपुर में ममता से आगे निकले शुभेंदु
2021 के चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने इस बार भवानीपुर से उनके खिलाफ ताल ठोका है. शुरूआती रुझानों में ममता बनर्जी आगे थीं, लेकिन अब पासा पलट रहा और अधिकारी आगे हो गए हैं.
भवानीपुर सीट पर ममता आगे
पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से बढ़त बनाए हुए हैं. फिलहाल सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










