????? ?? ????? ?? ?????? ??? ???????? ?????? ????????

सरकार को घेरने की तैयारी में एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी प्रतिनिधि, जामताड़ाझारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी महासंघ की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी के आवास पर किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि रांची के महासचिव जूही मिंज के तय तिथि 23 नवंबर को निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड रांची […]
सरकार को घेरने की तैयारी में एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी प्रतिनिधि, जामताड़ाझारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी महासंघ की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी के आवास पर किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि रांची के महासचिव जूही मिंज के तय तिथि 23 नवंबर को निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड रांची के समक्ष जीएनएम लैब तकनीशियन एवं प्रयोगशाला प्रावैधिक के विज्ञापन के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के तानाशाह रवैये का विरोध किया जायेगा. कहा कि सरकार सभी अनुबंध कर्मचारी को समायोजन करे, अनुभव के आधार पर बहाली करते हुए उम्र सीमा में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की बहाली के आधार पर की जाय. यदि रिक्त पद नहीं है तो उस स्थिति में अनुरूप पदों का सृजन कर समायोजन करने की कार्रवाई करे. मौके पर फुलमनी कुमारी, सुजाता कुमारी, प्रभा कुमारी, रिंकू सिंह, बबीता साहा, कर्मिला किस्कू, किरण तिर्की, वीणा टिर्की, बासुमति, पूनम कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










