GSEB Board 12 Result 2026 Out: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी, 84.65 हुईं पास

GSEB बोर्ड 12वीं रिजल्ट
GSEB Board 12 Result 2026 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 84.65% रहा.
GSEB Board 12 Result 2026 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षार्थी गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
84.33 प्रतिशत छात्र हुए सफल
इस वर्ष गुजरात बोर्ड 12वीं के नतीजे शिक्षा मंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए गए. परीक्षा रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में 84.33% छात्र सफल रहे, जबकि जनरल (सामान्य) स्ट्रीम में 92.17% छात्रों ने परीक्षा पास की.
| श्रेणी | पास प्रतिशत |
|---|---|
| लड़कियां | 84.65% |
| लड़के | 84.04% |
इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है. जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 84.65% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.04% दर्ज किया गया. लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है.
कब हुई थी परीक्षा?
इस वर्ष गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक किया गया था. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था.
कैसे तय होगा ग्रेड?
91 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वालों को A1 ग्रेड मिलेगा. A2 ग्रेड 91 से 80 प्रतिशत प्राप्त करने वालों को मिलेगा. B1 ग्रेड 80 से 71 प्रतिशत प्राप्त करने वालों को मिलेगा. B2 ग्रेड 70 से 61 फीसदी अंक वालों को मिलेगा.
कहां चेक कर सकते हैं गुजरात बोर्ड रिजल्ट?
- gseb.org
- gsebeservice.com
इसके लिए अलावा SMS और DigiLocker से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं
कैसे चेक करें गुजरात बोर्ड रिजल्ट?
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं
- संबंधित रिजल्ट लिंक (SSC/HSC Result 2026) पर क्लिक करें
- अपना सीट नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- फ्यूचर के लिए डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें
SMS और WhatsApp से भी मिलेगा रिजल्ट
गुजरात बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए SMS और WhatsApp के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है. छात्र अपना सीट नंबर भेजकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
SMS गुजरात बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
- टाइप करें: GJ12S (12वीं साइंस के लिए)
- या संबंधित फॉर्मेट (SSC/HSC के अनुसार)
- इसे बोर्ड द्वारा बताए गए नंबर पर भेजें
- कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा
WhatsApp से गुजरात बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें
- बोर्ड द्वारा जारी नंबर (जैसे: 6357300971) सेव करें
- उस नंबर पर अपना Seat Number भेजें
- कुछ ही समय में आपका रिजल्ट रिप्लाई में मिल जाएगा
DigiLocker से गुजरात बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या
- digilocker.gov.in पर जाएं
- मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें
- होमपेज पर Education या Boards सेक्शन में जाएं
- Gujarat Board (GSEB) को चुनें
- SSC/HSC Marksheet 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना Seat Number/रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
- इसे डाउनलोड या सेव कर लें
यह भी पढ़ें- Science, Commerce या Arts? एक गलत फैसला और करियर खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










