RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापा, जमीन कब्जाने का लगा आरोप
विधायक ओसामा शहाब और उनके ठिकाने पर पहुंची पुलिस की तस्वीर
Raid In Bihar: सिवान जिले में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस सोमवार को छापेमारी के लिए पहुंची. विधायक पर डॉक्टर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है. इस कार्रवाई को लेकर डीआईजी ने भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है.
Raid In Bihar: पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे और आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची. सिवान जिले में भू माफियाओं के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. ओसामा शहाब रघुनाथपुर विधानसभा से विधायक हैं. यह कार्रवाई सारण के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई.
छापेमारी करने पहुंचे डीआईजी ने क्या कहा?
पुलिस टीम ने हुसैनगंज थाना इलाके के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना इलाके के नया किला स्थित घर पर एक साथ दबिश दी. सिवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक सघन तलाशी ली गई. छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सिवान के भू माफिया अब शहर छोड़ दें, क्योंकि पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है.
डीआईजी ने बताया पूरा मामला
डीआईजी ने यह भी बताया कि महादेवा थाना इलाके में एक डॉक्टर की जमीन रंगदारी के बल पर कब्जा करने का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस जांच के दौरान विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं. डीआईजी के मुताबिक, पुलिस को इस केस में पर्याप्त सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर कोर्ट से छापेमारी वारंट मिला और आज कार्रवाई की गई.
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
इस दौरान उन्होंने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया. लेकिन स्पष्ट किया कि आगे कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी. इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, गौरी कुमारी समेत कई थानाध्यक्ष और काफी संख्या जवान शामिल रहे.
(सिवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट)
Also Read: आज दिल्ली से पटना लौट रहे सीएम सम्राट, मंत्रियों की लिस्ट भी ला रहे साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










