?????. ????? ?? ???? ???? ???? ???? ?????

अपराध. पुलिस ने जब्त किया अवैध शीशम लकड़ी प्रतिनिधि, जामा जामा थाना पुलिस ने गश्ती से लौटने क्रम में दो बैलगाड़ी में लदे तीन बोटा अवैध शीशम की लकड़ी को जब्त किया है. जामा पालोजोरी पथ के चतरा गांव के पास सुबह 4 बजे पुलिस गश्ती से वापस लौट रही थी, इसी क्रम में दो […]
अपराध. पुलिस ने जब्त किया अवैध शीशम लकड़ी प्रतिनिधि, जामा जामा थाना पुलिस ने गश्ती से लौटने क्रम में दो बैलगाड़ी में लदे तीन बोटा अवैध शीशम की लकड़ी को जब्त किया है. जामा पालोजोरी पथ के चतरा गांव के पास सुबह 4 बजे पुलिस गश्ती से वापस लौट रही थी, इसी क्रम में दो बैलगाड़ी में लोग शीशम की लकड़ी लादकर ले जा रहे थे. उसी वक्त बैलगाड़ी में सवार चालक की नजर पुलिस पर पड़ी और वह भागने लगा,जब तक पुलिस कुछ कर पाती तब तक वे लोग भाग चुके थे. इसके बाद पुलिस ने बैल समेत दोनों बैलगाड़ी और उसमें लदे लकड़ी को जब्त कर थाना ले आयी. जब्त बैलगाड़ियों में तीन पीस शीशम के लकड़ी का बोटा है. एक में 9 फीट लंबा और 3.5 फीट चौड़ा तथा दूसरे में 7 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा लकड़ी को बोटा है. पुलिस द्वारा जब्त किये गये बैलों को चौकीदार युगल मिर्धा के जिम्मे सौंप दिया गया है और एसआई शिवनाथ यादव के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 78/15 में भादवि की धारा 379, 411, 33 फारेस्ट एक्ट अधिनियम के तहत अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










