पंचायत दिवस पर फिर नदारद रहे मुखिया
स्पष्टीकरण के साथ पंचायत सेवकों का वेतन रोका गया दुमका : गुरुवार को जब जिला पंचायती राज पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने सरैयाहाट एवं जरमुंडी प्रखंड के पांच–पांच पंचायतों का औचक निरीक्षण किया, तब सरैयाहाट के एक और जरमुंडी के सभी पंचायत भवन बंद पाये गये. कायदे से पंचायत दिवस के दिन गुरुवार को पंचायत सेवक […]
स्पष्टीकरण के साथ पंचायत सेवकों का वेतन रोका गया
दुमका : गुरुवार को जब जिला पंचायती राज पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने सरैयाहाट एवं जरमुंडी प्रखंड के पांच–पांच पंचायतों का औचक निरीक्षण किया, तब सरैयाहाट के एक और जरमुंडी के सभी पंचायत भवन बंद पाये गये.
कायदे से पंचायत दिवस के दिन गुरुवार को पंचायत सेवक एवं संबंधित मुखिया एवं उप मुखिया को अनिवार्य रुप से उपस्थित रहना है, ताकि आम जनता के कार्य हो सके और जनता अपने जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सके.
इस दिन किसी भी सूरत में पंचायत सचिव को अपने पंचायत मुख्यालय नहीं छोड़ने की भी कड़ी हिदायत है. बावजूद इसके आदेश का अनुपालन कई पंचायतों में नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










