मानदेय को लेकर धरना

Updated:
विज्ञापन

दुमका : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर दुमका जिले में भी मनरेगा कर्मचारी मंगलवार को एक दिवसीय आंदोलन पर रहे. समाहरणालय के समक्ष धरना कार्यक्रम के दौरान रोजगार सेवकों व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों ने मनरेगाकर्मियों की मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना की. साथ ही आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर दुमका जिले में भी मनरेगा कर्मचारी मंगलवार को एक दिवसीय आंदोलन पर रहे. समाहरणालय के समक्ष धरना कार्यक्रम के दौरान रोजगार सेवकों प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों ने मनरेगाकर्मियों की मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना की.

साथ ही आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया. कर्मियों ने विभागीय अभिकर्ता नहीं बनाने की मांग की. साथ सेवा नियमितिकरण एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया. धरना कार्यक्रम में रवि प्रकाश, संजीव कुमार, कुमार प्रणव, श्यामल किस्कू, प्रभावती कुमारी, संगीता टुडू, अजय कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, गीता टुडू, नकुल हरिजन, वसंत कुमार टुडू, निरंजन मुमरू, रश्मि कुमारी, सबिया शाहिन, परशुराम शर्मा, मज्कूर खान, उज्ज्वल गुप्ता, जयदेव आदि मौजूद थे. मनरेगा कर्मियों ने राज्यस्तर पर चरणबद्ध आंदोलन का एलान कर रखा है.

जिलास्तर पर धरना कार्यक्रम आंदोलन का पहला चरण था. दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को ग्रामीण विकास मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा. तीसरे चरण में 26 -28 नवंबर तक सांकेतिक हड़ताल तथा चौथे चरण में 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola