?? ??????? ?? ??? ???????? ?? ????? ??????? ? ?????????? ?? ????

Published at :30 Oct 2015 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
?? ??????? ?? ??? ???????? ?? ????? ??????? ? ?????????? ?? ????

अब अध्यक्ष ने तीन पार्षदों पर लगाया भयादोहन व दुष्प्रचार का आरोप संवाददाता, दुमकादुमका नगर परिषद की अध्यक्ष अमिता रक्षित ने तीन पार्षदों एवं एक पूर्व पार्षद पर भयादोहन, दुष्प्रचार एवं चरित्र हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने शुक्रवार को उपायुक्त को एक पत्र देकर कथित तौर पर इन पार्षदों द्वारा लगाये गये झूठे […]

विज्ञापन

अब अध्यक्ष ने तीन पार्षदों पर लगाया भयादोहन व दुष्प्रचार का आरोप संवाददाता, दुमकादुमका नगर परिषद की अध्यक्ष अमिता रक्षित ने तीन पार्षदों एवं एक पूर्व पार्षद पर भयादोहन, दुष्प्रचार एवं चरित्र हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने शुक्रवार को उपायुक्त को एक पत्र देकर कथित तौर पर इन पार्षदों द्वारा लगाये गये झूठे आरोपों के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. कुछ पार्षदों द्वारा हाल ही में निविदाओं का मनमाने तरीके से निष्पादन करने से संबंधित शिकायत डीसी से की गयी थी. श्रीमती रक्षित पर आरोप लगाये जाने के बाद डीसी के आदेश पर कार्यपालक पदाधिकारी के स्तर से इस मामले में जांच की गयी थी और संबंधित रिपोर्ट में कार्यपालक पदाधिकारी ने उन सभी आरोपों को निराधार बताया था, जिसके बाद श्रीमती रक्षित ने आज यह पत्र डीसी को दिया है. श्रीमती रक्षित ने कहा है कि दुर्भावना से ग्रसित होकर उनपर यह आरोप लगाये गये थे. उन्होंने वार्ड पार्षद पवन केशरी, मनोज कुमार सिंह एवं अभिषेक चौरसिया के साथ-साथ पूर्व पार्षद राजकुमार मोदी पर पलटवार किया है तथा कहा है कि इनके द्वारा नियम के विरुद्ध अनेक कार्य किये जाते हैं, जिनको रोक ने का प्रयास उनके (श्रीमती रक्षित) द्वारा किया गया, जिसके बाद इन पार्षदों ने ऐसी शिकायत उनके खिलाफ की…………‘‘हमनें नगर परिषद् अध्यक्षा के खिलाफ शिकायत की थी. इस शिकायत के उच्चस्तर तक पहुंचने के बाद वह बौखलाकर ऐसे अनर्गल आरोप हम सबों पर लगा रही हैं.पवन केशरी, वार्ड पार्षद…………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola