जांच के बाद शिकायत को बताया निराधार, दी क्लीन चिट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : नप अध्यक्ष अमिता रक्षित के खिलाफ मनमानी व निविदाओं को अपने पास रख लेने की शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी जय ज्योति सामंता ने क्लीन चीट दे दी है तथा आरोपों को निराधार बताया है. कहा गया है कि कार्यालय के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. साथ ही निविदा खोलने के […]
विज्ञापन
दुमका : नप अध्यक्ष अमिता रक्षित के खिलाफ मनमानी व निविदाओं को अपने पास रख लेने की शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी जय ज्योति सामंता ने क्लीन चीट दे दी है तथा आरोपों को निराधार बताया है. कहा गया है कि कार्यालय के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं.
साथ ही निविदा खोलने के समय समिति के सदस्य एवं निविदादाताओं के समक्ष उनके हस्ताक्षर के पश्चात ही निविदा खोला गया. जिसे सीसीटीवी फुटेज के सामने प्रमाणित किया जा सकता है. बता दें कि इससे पूर्व पांच पार्षद पवन केशरी, दीपक कुमार, नरेंद्र प्रसाद, अभिषेक चौरसिया एवं मनोज कुमार सिंह ने डीसी को आवेदन दिया था तथा अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से योजना के निष्पादन एवं निविदाओं को अपने पास रख लेने की शिकायत कर गोपनीय ढंग से छापेमारी कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










