शिक्षक पर बम से हमला,घायल

Published at :27 Oct 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक पर बम से हमला,घायल

दुमका/शिकारीपाड़ा. जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में गंधरकपुर स्कूल से चायपानी वाले रास्ते से लौट रहे सरकारी शिक्षक शिवचरण पासवान पर बम मार कर हमला किया गया है. यह हमला उस वक्त किया गया, जब वे अपने स्कूल से लौट रहे थे. गंभीर रूप से घायल श्री पासवान को इलाज के लिए मोहलुपहाड़ी […]

विज्ञापन
दुमका/शिकारीपाड़ा. जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में गंधरकपुर स्कूल से चायपानी वाले रास्ते से लौट रहे सरकारी शिक्षक शिवचरण पासवान पर बम मार कर हमला किया गया है. यह हमला उस वक्त किया गया, जब वे अपने स्कूल से लौट रहे थे. गंभीर रूप से घायल श्री पासवान को इलाज के लिए मोहलुपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
श्री पासवान ने शिकारीपाड़ा में ही अपना घर बनाया है. बताया जाता है कि सोमवार को वह जंगली इलाके में स्थित अपने स्कूल से लौट रहे थे कि उन पर हमला हो गया. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला अपराधियों ने किया या उग्रवादियों ने. जिस इलाके में हमला हुआ है वह उग्रवाद प्रभावित है. मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में पुलिस पहुंच चुकी है. थाना प्रभारी अजय केसरी ने बताया कि पैर और हाथ में जख्म है. यह किसी बड़े बम से नहीं पटाखे से हमला किया गया है. शिक्षक का बयान सुबह लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola