चुनाव में बाधित नहीं हो योजनायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला में क्रियान्वित योजनाओं के तकनीकी प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन 2015 द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बाधित नहीं होंगी. इसलिए सभी क्रियान्वित योजनाओं को ससमय एवं तीव्रगति के साथ पूर्ण करायी जाय. उन्होंने […]
विज्ञापन
दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला में क्रियान्वित योजनाओं के तकनीकी प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन 2015 द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बाधित नहीं होंगी. इसलिए सभी क्रियान्वित योजनाओं को ससमय एवं तीव्रगति के साथ पूर्ण करायी जाय. उन्होंने जिला अभियंता स्वपन दे को निर्देश दिया गया कि सेवानिवृति से पूर्व पुराने डीसी विपत्र एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय में जमा करा दे तथा योजनाओं को भौतिक एवं वित्तीय रूप से पूर्ण करायें.
उपायुक्त ने 31 अक्टूबर को सेवा निवृत्त हो रहे श्री दे को उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना दी. उपायुक्त ने नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी जय ज्योति सामंता को सदर अस्पताल के पीछे अवस्थित तालाब की झाड़ी साफ कराने एवं सदर अस्पताल के मेन गेट के पास पार्किंग का वोर्ड लगाने का निर्देश दिया. जिला योजना पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता एवं प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा की समिति को डी टाईप एवं ई टाईप नव निर्मित आवासीय भवनों का हस्तांतरण कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को करने का निदेश दिया गया. जबकि पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि जिले में बंद पड़े चापानलों की मरम्मति एसआर के तहत हो एवं नये चापानल हेतु प्रस्ताव तैयार कर आपदा प्रबंधन मद के तहत राशि प्राप्त करने की कार्रवाई की जाय.
उपायुक्त ने सांसद आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत चयनित पंचायत रांगा के विकास के लिए तैयार भीडीपी में शामिल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पीएचईडी 2 को हरोरायडीह ग्राम जलापूर्त्ति योजना की तकनीकी स्वीकृति शीघ्र प्राप्त कर आवंटन के लिए विभाग से पत्राचार करने को कहा. श्रमाधीक्षक को कौशल विकास योजना के तहत रांगा पंचायत में रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराने का निदेश दिया. बैठक में उपायुक्त अलावे उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए दशरथ चन्द्र दास, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










