मुखिया के लिए 43 ने कटवायी नाजीर रसीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

गोपीकांदर : प्रखंड में प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 अक्तूबर को 11 बजे से 3 बजे तक किसी भी पद के लिए एक भी नामाकंन नहीं किया गया. नामाकंन शून्य रहा. प्रखंड में वार्ड के लिए 84, पंचायत समिति सदस्य के 8 पद, मुखिया के 7 पद एवं जिप पद के लिए […]
विज्ञापन
गोपीकांदर : प्रखंड में प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 अक्तूबर को 11 बजे से 3 बजे तक किसी भी पद के लिए एक भी नामाकंन नहीं किया गया. नामाकंन शून्य रहा. प्रखंड में वार्ड के लिए 84, पंचायत समिति सदस्य के 8 पद, मुखिया के 7 पद एवं जिप पद के लिए 1 पद के लिए नोमिनेशन निर्वाचन होना है.
चुनावी माहौल को लेकर प्रशासन के द्वारा पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था प्रखंड परिसर में की गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निवार्ची पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा ने बताया कि वार्ड सदस्य पद के लिए 37 रसीद की बिक्री हुई है.
वहीं मुखिया पद के लिए 43 रसीद कटवाये गये हैं. नामाकंन प्रक्रिया में तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, निशीतोष ठाकुर, संतोष मरांडी एवं इनके सहयोग के लिए एक एक सहायक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. स्क्रुटनी 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक 11 बजे से 3 बजे तक किया जायेगा तथा 3 व 4 नवंबर अभ्यर्थिता वापसी एवं 5 नवंबर को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










