बाइक लूट रहे छह लुटेरों में एक पकड़ाया

Published at :10 Oct 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक लूट रहे छह लुटेरों में एक पकड़ाया

नोनीहाट. शुक्रवार देर शाम नोनीहाट के खसिया पुल पर मोटरसाइकिल लूटने का प्रयास कर रहे छह लुटेरों में से एक लुटेरे को पकड़ कर ग्रामीणों ने जम कर पीट दिया. पकड़ाया गया आरोपित अपना नाम सोनू साह बता रहा है जो बासुकिनाथ के रामदेव साह का पुत्र है. पीड़ित राहगीर उपेंद्र मिस्त्री ने बताया कि […]

विज्ञापन
नोनीहाट. शुक्रवार देर शाम नोनीहाट के खसिया पुल पर मोटरसाइकिल लूटने का प्रयास कर रहे छह लुटेरों में से एक लुटेरे को पकड़ कर ग्रामीणों ने जम कर पीट दिया. पकड़ाया गया आरोपित अपना नाम सोनू साह बता रहा है जो बासुकिनाथ के रामदेव साह का पुत्र है.
पीड़ित राहगीर उपेंद्र मिस्त्री ने बताया कि जब तक ग्रामीण पहुंचते बाकि के पांच लुटेरे भागने में सफल रहे. सोनू ने अपने एक अन्य साथ का नाम भी उगला है जो अमित कुमार हंसडीहा का रहने वाला है.
घटना के संबंध में उपेंद्र ने बताया कि वे शुक्रवार देर शाम अपने घर जा रहे थे. खसिया के पास पुल पर कुछ युवकों ने उन्हें रोका. उन्होंने अपने ही गांव के युवक समझ कर रोक दिया. मोटरसाइकिल रुकते ही सभी युवक उनपर झपट पड़े और पिस्तौल से सर में मार कर घायल कर दिया और मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे. उन्होंने बीच बचाव किया और हल्ला मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन कर गांव वाले जुट गये और सभी लुटेरों को दौड़ाना शुरू कर दिया. पांच तो भाग निकले लेकिन छठा सोनू साह पकड़ा गया. वह शराब के नशे में धुत था.
ग्रामीणों ने सोनू को पकड़ कर बिजली के खंभे में बांध दिया और जम कर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची हंसडीहा व जरमुंडी पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली. हंसडीहा पुलिस लुटेरे को हंसडीहा थाने ले गयी है लेकिन पीड़ित उपेंद्र मिस्त्री को इलाज के लिए सरैयाहाट सदर अस्पताल में भरती कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola