नौकरी का झांसा देकर ठगी, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत जरमुंडी के चंद्रशेखर मंडल ने पुलिस में लिखित शिकायत कर उसके पड़ोसी संजय साह के संबंधी दिनेश साह पर रेलवे में नौकरी देने का झांसा देकर हजारों रुपये का ठगी करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को बताया कि बिहार, जिला मुंगेर, जमालपुर के रहनेवाले दिनेश साह हमेशा उसके घर […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत जरमुंडी के चंद्रशेखर मंडल ने पुलिस में लिखित शिकायत कर उसके पड़ोसी संजय साह के संबंधी दिनेश साह पर रेलवे में नौकरी देने का झांसा देकर हजारों रुपये का ठगी करने का आरोप लगाया है.
उसने पुलिस को बताया कि बिहार, जिला मुंगेर, जमालपुर के रहनेवाले दिनेश साह हमेशा उसके घर पर आना जाना करता था. आरोपी ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करता है. सांसद कोटा से रेलवे में सीधी नौकरी लगेगी. 25 हजार रुपये अग्रिम मांगा. उसने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ढाई लाख रुपये लगेगा.
गांव के विजय मंडल से 75 हजार रुपये, महेश्वर सिंह से 36 हजार, प्रकाश सिंह से 25 हजार, रामगढ़ का डबल मंडल से 25 हजार, सरैयाहाट के उमेश मंडल 25 हजार , सरैयाहाट के उज्ज्वल कुमार मंडल से 25 हजार एवं पोडेयाहाट के सुरेंद्र मंडल से 25 हजार, हजारों रुपये की ठगी की है. भादवि की धारा 406 एवं 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










