सरैयाहाट में नौ लोग डायरिया की चपेट में

सरैयाहाट : प्रखंड के बेलूडीह गांव में नौ व्यक्ति डायरिया की चपेट में आ गये हैं. सभी बीमार व्यक्तियों में छह वर्ष के बच्चे से लेकर 50 वर्ष तक के व्यक्ति शामिल हैं. सभी का इलाज सरैयाहाट अस्पताल में चल रहा है. बीमार व्यक्तियों में सनोज मरीक (10), रोहित मरीक (30), संजू कुमारी (12), सुमन […]
सरैयाहाट : प्रखंड के बेलूडीह गांव में नौ व्यक्ति डायरिया की चपेट में आ गये हैं. सभी बीमार व्यक्तियों में छह वर्ष के बच्चे से लेकर 50 वर्ष तक के व्यक्ति शामिल हैं. सभी का इलाज सरैयाहाट अस्पताल में चल रहा है.
बीमार व्यक्तियों में सनोज मरीक (10), रोहित मरीक (30), संजू कुमारी (12), सुमन कुमारी (6) , सरिता देवी (27) , मुन्नी कुमारी (8), पबिया देवी (50), ललिता देवी (40), लुकलो मरीक (40) शामिल हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश ने बताया कि मरीज जिउतिया के प्रसाद खाने की बात कह रहे हैं. हालांकि सभी मरीजों का इलाज के बाद स्थिति सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










