गैस सिलिंडर लदा ट्रक पुल पर फंसा, घंटों सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

गोपीकांदर : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर प्रखंड के कुश्चिरा गांव के पास बांसलोई नदी के पुल पर गैर सिलिंडर से लदा ट्रक फंस गया. ट्रक के फंस जाने की वजह से घंटों इस रास्ते पर आवागमन ठप हो गया. जिससे मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. बताया जा रहा है कि ट्रक […]
विज्ञापन
गोपीकांदर : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर प्रखंड के कुश्चिरा गांव के पास बांसलोई नदी के पुल पर गैर सिलिंडर से लदा ट्रक फंस गया. ट्रक के फंस जाने की वजह से घंटों इस रास्ते पर आवागमन ठप हो गया.
जिससे मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक लेदर फंस जाने से मार्ग बाधित हुआ. सन 1924 ई में ब्रिटिश के काल में बना यह पुल संकीर्ण है. यही वजह है कि इस पुल से एक चारपहिया वाहन के अलावा एक बाइक भी नहीं गुजर सकती. समाचार लिखे जाने तक चालक वाहन को किसी तरह पुल से हटाने का प्रयास कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










