दुमका में नौ पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2015 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर में विद्युत ऊर्जा चोरी को रोकने को लेकर सोमवार को कनीय अभियंता नरेंद्र कुमार ने डंगालपाड़ा और खिजुरिया में छापेमारी की. डंगालपाड़ा के मो जमील अख्तर, मो अनीसुद्दीन, मो मनीजुद्दीन, डंगालपाड़ा अब्बास गली के शजदा खातुन, मो औरगजेंब, शहमद अंसारी, मो तैयब, खिजुरिया के मो नौशाद आलम, मो ओपेल के घर […]
विज्ञापन
दुमका कोर्ट : शहर में विद्युत ऊर्जा चोरी को रोकने को लेकर सोमवार को कनीय अभियंता नरेंद्र कुमार ने डंगालपाड़ा और खिजुरिया में छापेमारी की. डंगालपाड़ा के मो जमील अख्तर, मो अनीसुद्दीन, मो मनीजुद्दीन, डंगालपाड़ा अब्बास गली के शजदा खातुन, मो औरगजेंब, शहमद अंसारी, मो तैयब, खिजुरिया के मो नौशाद आलम, मो ओपेल के घर में बिजली चोरी पाया गया. इन लोगों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 136 के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.
एक ही लाईन में टोका लगाकर मीटर के पास बाईपास तार लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया था. प्रत्येक के द्वारा 14016 रूपये की क्षति विद्युत विभाग को लगाने की बात दर्ज है. छापेमारी दश्ता में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पोरेश सोरेन, सहायक विद्युत अभियंता विरेंद्र कुमार महतो, प्रधान सारणी अशोक रजक, मानस दिवस कर्मी, तारापद झा, नगर थाना के अनि रामनाथ खेरवार एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










