ब्रेन मलेरिया से पहाड़िया बच्चे की मौत!

दुमका : जिले में फिर एक पहाड़िया मासूम की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गयी. दो साल का यह मासूम बच्चा सुकलाल देहरी काठीकुंड प्रखंड के पोखरिया गांव का रहने वाला था. उसे आज शाम उसका नि:शक्त पिता राम देहरी व मां शांति देवी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच […]
दुमका : जिले में फिर एक पहाड़िया मासूम की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गयी. दो साल का यह मासूम बच्चा सुकलाल देहरी काठीकुंड प्रखंड के पोखरिया गांव का रहने वाला था. उसे आज शाम उसका नि:शक्त पिता राम देहरी व मां शांति देवी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच की, तो उसे मृत घोषित कर दिया. राम देहरी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से उसके गांव की दूरी 16 किमी है.
बेटे को तीन दिन पहले बुखार हुआ था, तो उनलोगों ने गांव के ही झोलाछाप डाक्टर को दिखाया. आज बेटे की तबियत बिगडती चली गयी. वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन वहां चिकित्सक ने बिना देखे दुमका ले जाने को कह दिया. अस्पताल लाने पर बेटे ने दम तोड दिया. राम देहरी विकलांग है तथा पहाडी गांव में किसी तरह खेती कर परिवार चलाता है. पिछले सप्ताहभी एक बच्ची की मौत सदर अस्पताल में ही हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










