अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका के सदर अस्पताल में कार्यरत चार चिकित्सकों का निलंवन वापस लेने की मांग को लेकर झासा के ऑहृवान पर सोमवार को दुमका के समस्त सरकारी अस्पतालों में कार्यरत और निजी क्लीनिक संचालित करने वाले चिकित्सक हड़ताल पर रहे.जिले के सदर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवा बंद रही. हालांकि आपातकालीन […]
विज्ञापन
दुमका : उपराजधानी दुमका के सदर अस्पताल में कार्यरत चार चिकित्सकों का निलंवन वापस लेने की मांग को लेकर झासा के ऑहृवान पर सोमवार को दुमका के समस्त सरकारी अस्पतालों में कार्यरत और निजी क्लीनिक संचालित करने वाले चिकित्सक हड़ताल पर रहे.जिले के सदर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवा बंद रही. हालांकि आपातकालीन सेवा पर कोई असर नही पड़ा.
आइएमए व झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संगठन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रही. सभी चिकित्सक अस्पताल में उपस्थित रहे लेकिन अपने को ओपीडी सेवा से अलग रखा. ओपीडी बंद रहने के कारण साधारण मरीजों का ईलाज सदर अस्पताल में नही हो पाया.
साधारण मरीजों को अस्पताल से निराश होकर लौटना पड़ा. डाक्टरों के निजी क्लीनिक बंद रहने से वहां भी उन्हें निराशा हुई. सोमवार को ओपीडी के समय सिविल सर्जन डा योगेंद्र महतो अस्पताल पहुंचे. उपाधीक्षक डा दिलीप केशरी को आवश्यक निर्देश देकर सीएस अपने कार्यालय चले गये. झासा के सचिव डा डीएन पांडेय ने कहा कि चिकित्सकों को निलंवन मुक्त कर पूर्ववर्ती स्थान पर नही लाया गया तो आंदोलन और तेज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










