नक्सली वारदात में घायल कर्मियों को मिली अनुग्रह राशि

Published at :06 Oct 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली वारदात में घायल कर्मियों को मिली अनुग्रह राशि

दुमका : लोक सभा चुनाव 2014 के दौरान मतदान कार्य संपन्न कराकर पोलिंग पार्टी को लेकर लौट रही बस में लैंडमाइंस विस्फोट कर उड़ा देने से घायल हुए तीन कर्मियों को अनुग्रह अनुदान राशि लगभग डेढ़ साल के बाद मिल सकी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को इन तीनों कर्मियों […]

विज्ञापन
दुमका : लोक सभा चुनाव 2014 के दौरान मतदान कार्य संपन्न कराकर पोलिंग पार्टी को लेकर लौट रही बस में लैंडमाइंस विस्फोट कर उड़ा देने से घायल हुए तीन कर्मियों को अनुग्रह अनुदान राशि लगभग डेढ़ साल के बाद मिल सकी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को इन तीनों कर्मियों के घर पहुंचकर चेक प्रदान किया.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग एल ख्यांग्ते के द्वारा अनुग्रह अनुदान का भुगतान की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात सोमवार को डीसी उप निर्वाचन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता के साथ इन कर्मियों केे घर पहुंचे. उक्त नक्सली वारदात में पांच पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग शहीद हो गये थे. जबकि गंभीर रुप से अग्र परियोजना केंद्र के अधिदर्शक राम प्रताप रजक, आरडब्ल्यूडी के चैनमेन मो नईमुद्दीन अंसारी तथा जरमुंडी कुशबाद के पारा शिक्षक हीरालाल मिस्त्री घायल हो गये थे. इनका लंबा ईलाज चला था.
शहीदों को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 20-20 लाख रुपये का भुगतान किया गया था, पर गंभीर रुप से घायलों को कोई मदद नहीं मिल सकी थी. ये तीनों ही कर्मी चालीस प्रतिशत से अधिक विकलांग हो गये थे. इन तीनों को छह छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी. इस दौरान अग्र परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola