सूदखोरी के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी मुद्रा योजना

Published at :03 Oct 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
सूदखोरी के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी मुद्रा योजना

दुमका . मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मुद्रा योजना सूदखोरी कुरीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी. उन्होंने कहा कि यह धरती अमर शहीद तिलकामांझी,सिदो, कान्हू, चांद, भैरव की कर्म स्थली है, जहां सूदखोरी के खिलाफ इंकलाब का ऐलान हुआ था. ऐसे स्थान से इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत होने से निश्चित तौर […]

विज्ञापन
दुमका . मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मुद्रा योजना सूदखोरी कुरीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी. उन्होंने कहा कि यह धरती अमर शहीद तिलकामांझी,सिदो, कान्हू, चांद, भैरव की कर्म स्थली है, जहां सूदखोरी के खिलाफ इंकलाब का ऐलान हुआ था.
ऐसे स्थान से इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत होने से निश्चित तौर पर गांधी जी के सपने पूरे होंगे, जिन्होंने लघु और कुटीर उद्योगों की वकालत की थी. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जय जवान, जय किसान का नारा भी इसी से बुलंद होगा. क्योंकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था रोजगार के इकलौते स्त्रोत कृषि से ही मजबूत नहीं हो सकती. मुद्रा योजना से गांवों में लघु उद्योग विकसित होेंगे.
इज ऑफ डुइंग बिजनेस में झारखंड 3 नंबर पर : सीएम ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव है कि विश्व बैंक ने जहां गुजरात को ‘इज ऑफ डुइंग बिजनेस’ में पहला स्थान दिया है, वहां झारखंड भी तीसरे पायदान पर आ गया है.
बीपीएल को मुफ्त कनेक्शन : सीएम ने कहा कि देश में यह पहल पहला है, जहां राज्य सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने मिलकर सिर्फ एक वित्तीय वर्ष में एक लाख बीपीएल परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola