सात वर्षीय बच्ची से किया मुंह काला

Published at :26 Sep 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
सात वर्षीय बच्ची से किया मुंह काला

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के बेनागड़िया में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस दरिंदे के इस कृत्य ने न केवल समाज, बल्कि मानवता को भी शर्मसारकर दिया है. बच्ची के माता-पिता ने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी […]

विज्ञापन
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के बेनागड़िया में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस दरिंदे के इस कृत्य ने न केवल समाज, बल्कि मानवता को भी शर्मसारकर दिया है. बच्ची के माता-पिता ने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
पीड़िता के पिता प्रदीप दास ने बताया कि उसकी बच्ची शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे चापानल पर नहाने गयी थी,उसी समय वरुण भगत नामक व्यक्ति ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. आरोपित वरुण भगत पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बेनागड़िया का रहने वाला है और यहां दरजी का काम करता है. प्रदीप दास ने बताया कि नहाने के बाद जब उसकी बच्ची घर आने लगी, तो वरुण भगत ने उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता दूसरी कक्षा की छात्रा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola