15 दिन में मिले वेतन, वरना करेंगे आत्मदाह

Published at :25 Sep 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
15 दिन में मिले वेतन, वरना करेंगे आत्मदाह

चेतावनी. आठ महीने से वेतन नहीं, सीएम को भेजा पत्र, कहा दुमका : डायग्नोस्टिक सेंटर दुमका में काम करने वाले तीन कर्मियों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है.यह तीनों कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं. इतने लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से इनकी माली हालत दयनीय हो गयी है. प्रयोगशाला प्रावैधिक आदिल रसीद […]

विज्ञापन
चेतावनी. आठ महीने से वेतन नहीं, सीएम को भेजा पत्र, कहा
दुमका : डायग्नोस्टिक सेंटर दुमका में काम करने वाले तीन कर्मियों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है.यह तीनों कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं. इतने लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से इनकी माली हालत दयनीय हो गयी है. प्रयोगशाला प्रावैधिक आदिल रसीद व मो जीसम रजा तथा ईसीजी प्रावैधिक प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री को संयुक्त रूप से भेजे गये पत्र में कहा है कि उनके वेतन के भुगतान के लिए तीन महीना पहले ही आवंटन प्राप्त हो चुका है, लेकिन सिविल सर्जन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
सिविल सर्जन ने सचिव से मार्गदर्शन मांगने की बात बतायी थी, लेकिन जब वे सचिवालय पहुंचे, तो सचिवालय से वेतन भुगतान के लिए आवंटन भेज दिये जाने की जानकारी उन्हें दी गयी. वेतन नहीं मिलने से यह कर्मी निराश व हताश हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola