शराब बंदी के लिए मोरचा चलायेगा अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : संथाल परगना बचाओ संघर्ष मोरचा की बैठक गुरुवार को प्रमंडलीय अध्यक्ष गया प्रसाद साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोरचा के सदस्यों ने उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल के चार चिकित्सकों को निलंबित किये जाने की प्रशंसा की और उपायुक्त को धन्यवाद दिया. साथ ही झारखंड हेल्थ सर्विस एसोसिएशन की बैठक में उपायुक्त […]
विज्ञापन
दुमका : संथाल परगना बचाओ संघर्ष मोरचा की बैठक गुरुवार को प्रमंडलीय अध्यक्ष गया प्रसाद साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोरचा के सदस्यों ने उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल के चार चिकित्सकों को निलंबित किये जाने की प्रशंसा की और उपायुक्त को धन्यवाद दिया. साथ ही झारखंड हेल्थ सर्विस एसोसिएशन की बैठक में उपायुक्त एवं डीटीओ के स्थानांतरण की मांग को अपरिपक्वता, अमर्यादित, अनैतिक व अप्रजातांत्रिक की संज्ञा दी और इसकी घोर निंदा की.
प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री साह ने सरकारी अस्पताल में कार्य अवधि में नीजि क्लिनिक में समय देने पर चिंता जतायी. बैठक में गुड़ और बाखर से निर्मित शराब को बंद करने के लिए जनजागरण चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही ऐसे शराब एवं बाखर के सैंपल की जांच कराने की मांग उपायुक्त से की. मौके पर ममता बीबी, कलीमन बीबी, खैरून बीबी, ईस्लाम मियां, बुधनी मरांडी, लुखी बास्की, मुंडरी किस्कू, कलीमा बीबी, रेशमी बीबी, अलीमुद्दीन मियां, गंगाधर बास्की आदि मौजूद थे.
डीसी व डीटीओ हटे नहीं तो होगा आंदोलन
इधर मजदूर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हेमंत स्वर्णकार ने उपायुक्त व डीटीओ के स्थानातंरण के झासा द्वारा दिये गये बयान की निंदा की है. श्री स्वर्णकार ने कहा कि चिकित्सकों के पक्ष में झासा का बयान आना और उपायुक्त व डीटीओ को हटाने की मांग न्याय का गला घोटने के बराबर है. उन्होंने कहा कि अगर उपायुक्त व डीटीओ को हटाने को लेकर कार्रवाई की जाती है, तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










