50 मिनट रहेंगे दुमका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्तूबर को दुमका आ रहे हैं. वे दुमका के एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन 50 मिनट दुमका में रहेंगे. जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पीएम दोपहर बाद 1.20 बजे आयेंगे और 2.10 बजे तक यहां रहेंगे. श्री […]
दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्तूबर को दुमका आ रहे हैं. वे दुमका के एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन 50 मिनट दुमका में रहेंगे. जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि पीएम दोपहर बाद 1.20 बजे आयेंगे और 2.10 बजे तक यहां रहेंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे संताल परगना के 12450 लाभुकों को मुद्रा लोन वितरित किया जायेगा. इसमें शिशु, किशोर एवं तरुण लोन के लाभुक शामिल होंगें. इस कैम्प में मंच से सभी जिले के 10-10 लाभुकों को परिसंपत्ति या मुद्रा कार्ड दिया जायेगा.
सबसे अधिक रहेंगे देवघर से लाभुक : इस मुद्रा कैम्प में लोन पाने वालों में सबसे अधिक लाभुक देवघर जिले से तथा सबसे कम पाकुड़ जिले से होंगे. देवघर जिले के 3025, गोड्डा के 2350, पाकुड़ के 1300, दुमका के 2675,जामताड़ा के 1425 एवं साहिबगंज से 1675 लाभुक होंगे.
‘पूरे राज्य में एक लाख लोगों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिसमें से 12450 का लक्ष्य संताल परगना का निर्धारित है. संपूर्ण कार्यक्रम दुमका के एयरपोर्ट ग्राउंड में होगा. उसकी तैयारी शुरु हो चुकी है.अतिरिक्त सुरक्षा बलों की आवश्यकता होगी, जिसकी मांग विभिन्न जिलों से कर दी गयी है.मजिस्ट्रेट हमारे पास आवश्यकतानुरुप हैं और हमें उम्मीद है कि हम सफलतापूर्वक कार्यक्रम को पूरा करा लेंगे.
राहुल कुमार सिन्हा, डीसी, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










