10 हजार रुपये समेत दो मोबाइल की हुई लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

संत फ्रांसिस मिशन स्कूल में डकैती रामगढ़ : रामगढ़ के अमड़ापहाड़ी पंचायत के संत फ्रांसिस मिशन स्कूल में कुछ नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया और मिशन के दो फादरों को तलवार तथा बंदूक के पट से वार कर घायल कर दिया. करीब छह की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने अचानक […]
विज्ञापन
संत फ्रांसिस मिशन स्कूल में डकैती
रामगढ़ : रामगढ़ के अमड़ापहाड़ी पंचायत के संत फ्रांसिस मिशन स्कूल में कुछ नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया और मिशन के दो फादरों को तलवार तथा बंदूक के पट से वार कर घायल कर दिया.
करीब छह की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने अचानक स्कूल में धाबा बोला और तलवार व बंदूक की नोंक पर 10 हजार रुपये एवं दो मोबाइल लूट लिये. इसके बाद भागने के क्रम में फादर रायप्पा को बंदुक पट से तथा फादर विजय को तलवार से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया और वहां से भाग खड़े हुए. दो मोटरसाईकिल में सवार होकर 6 नकाबपोश अपराधी स्कूल में घुसे और गेट को लॉक कर दिया.
इसके बाद फादर को राशि हवाले करने को कहा, जब फादर ने इसका विरोध किया तो हमला कर उसे जख्मी कर दिया. इस घटना की सूचना पाकर मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस दल बल के साथ पहुंची और जानकारी ली. डकैती कांड के बाद फादर विजय कुमार बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 118/15 के अंतर्गत भादवि की धारा 395, 397/34 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
‘स्कूल में डकैती कांड की सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की धर पकड़ के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगें.’
रामचरित्र पाल, थाना प्रभारी, रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










