सिंचाई के लिए पानी नहीं देने की शिकायत

Published at :24 Sep 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई के लिए पानी नहीं देने की शिकायत

रानीश्वर : पाटजोड़ पंचायत के नांदना गांव में एक सिंचाई तालाब से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ मामले को लेकर गांव के समूह की महिलाओं ने बीडीओ को आवेदन देकर सिंचाई तालाब से पटवन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है़ प्रगति महिला समूह, जागृति महिला […]

विज्ञापन
रानीश्वर : पाटजोड़ पंचायत के नांदना गांव में एक सिंचाई तालाब से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ मामले को लेकर गांव के समूह की महिलाओं ने बीडीओ को आवेदन देकर सिंचाई तालाब से पटवन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है़
प्रगति महिला समूह, जागृति महिला समूह व लक्ष्मी महिला समूह की महिलाओं ने गांव में लीज पर जमीन लेकर श्रीविधि से धान की खेती की है़ गांव के दाग नंबर 1238 पर जिला परिषद द्वारा एक सिंचाई तालाब का निर्माण कराया गया है़ जिला परिषद की ओर से गांव के ही कुछ किसानों की समिति बनाकर तालाब का निर्माण कराया गया है और किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए जल पंप मशीन तथा पाइप आदि उपलब्ध करायी गई है़ यही वजह है कि तालाब का निर्माण कराने वाले किसान अपने ही घर में मशीन व पाइप रख लिये हैं तथा सिंचाई के लिए किसी को तालाब से पानी नहीं दे रहे है़
जागृति महिला समूह, प्रगति महिला समूह व लक्ष्मी महिला समूह की महिलाओं ने बीडीओ से इसकी शिकायत की है और इस समस्या से उबारने की मांग की है. तीनों महिला समूह की महिलाओं ने गांव में करीब 20 एकड़ जमीन पर श्रीविधि पद्धति से धान की खेती की है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola