सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने के लिए झामुमो का धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरी/इसरी बाजार. डुमरी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को डुमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने की. संचालन बरकत अली ने किया. वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के आते ही जनता को प्याज और दाल का […]
विज्ञापन
डुमरी/इसरी बाजार. डुमरी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को डुमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने की. संचालन बरकत अली ने किया. वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के आते ही जनता को प्याज और दाल का भाव पता चल गया. महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार में महंगाई के सभी रिकार्ड टूट गए. देश की जनता है. भाजपा सरकार में अफसरों की मनमानी बढ़ गयी है.
उन्होंने पर्याप्त बारिश नहीं होने पर किसानों की चिंता जतायी. पूरे प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य शुरू करने की मांग की. वहीं जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण की जा रही भूमि का मुआवजा रैयतों काे एक समान देने की मांग की. धरना को जिप सदस्य भोला सिंह, राज कुमार पांड़ेय, डेगनारायण महतो, डालोराम महतो, कैलाश चैधरी, मनोज सिन्हा, अजीत माथुर, जय कुमार मेहता, समशुद्दीन अंसारी आदि ने संबोधित किया. धरना खत्म होने से पूर्व झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम मांगों का ज्ञापन बीडीओ मनोज कुमार को सौंपा.
मौके पर छोटू सिंह, जैनूल अंसारी, मौलाना हयात, दुलारचंद महतो, विक्की भगत, मेघलाल महतो, टहल साव, सहोदरी देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, मनोज मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










