बाइक सहित नदी में गिरा युवक, घायल

हंसडीहा : हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर लकड़ाटांड़ के समीप कुंजी नदी के पुल से एक युवक अपने बाईक समेत गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पोड़ैयाहाट निवासी युवक राहुल कुमार अपनी बाईक (जेएच 17 एफ 4564) में सवार होकर बासुकिनाथ पूजा करने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में […]
हंसडीहा : हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर लकड़ाटांड़ के समीप कुंजी नदी के पुल से एक युवक अपने बाईक समेत गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पोड़ैयाहाट निवासी युवक राहुल कुमार अपनी बाईक (जेएच 17 एफ 4564) में सवार होकर बासुकिनाथ पूजा करने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे ट्रक इसकी ओर सीधा आने लगा.
जिससे वह असंतुलित हो गया और बाईक समेत नदी में गिर गया. युवक को नदी में गिरते देख आसपास के लोक तुरंत पहुंचे और हंसडीहा पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल राहुल को इलाज के लिए सरैयाहाट ले गई, तब तक युवक के परिजन भी पहुंच चुके थे. यहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया.
पिकअप व बाइक में टक्कर, दो घायल: दुमका कोर्ट. महारो भागुलपुर रोड में मंगलवार को बारापलासी लाईन होटल के पास पीकअप व मोटरसाईिकल की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अुनसार रामगढ़ थाना क्षेत्र रेड़ा के मनोज राय और जयकांत लायक मोटरसाईिकल से बारापलासी हटिया जा रहे थे, इसी दौरान पिकअप भान की चपेट में आ गये और घायल हो गये. बाद में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










