जामा से बिहार के दो डकैत गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

जामा : जामा थाना पुलिस ने रविवार को जामाथाना कांड के दो डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. बताया जा रहा है कि ये दोनों अपराधी जामा थाना कांड संख्या 31/15 का अभियुक्त है और इस कांड में इन दोनों की मुख्य भूमिका भी है. इन दोनों ने जामा थाना अंतर्गत सेजाकोढ़ा में […]
विज्ञापन
जामा : जामा थाना पुलिस ने रविवार को जामाथाना कांड के दो डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. बताया जा रहा है कि ये दोनों अपराधी जामा थाना कांड संख्या 31/15 का अभियुक्त है और इस कांड में इन दोनों की मुख्य भूमिका भी है.
इन दोनों ने जामा थाना अंतर्गत सेजाकोढ़ा में हुई डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जामा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा एवं जरमुंडी थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह द्वारा संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल एवं दो गोली भी बरामद किया गया है.
कैसे हुई दोनों की गिरफ्तारी
पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों अपराधी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी खास काम के लिए जा रहे थे.
पुलिस ने जामा थाना अंतर्गत दुमका भागलपुर पथ के भरभुरी पुल के पास संदिग्ध अवस्था में दोनों को देखा, तो पुलिस को शक हुआ. संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई, तो एक पिस्तौल और दो गोली बरामद हुआ. जिससे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के विरुद्ध ऑर्म एक्ट के तहत कांड संख्या 27/15 के अंतर्गत अंकित किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों अपराधी बांका के बौंसी का रहने वाला है, जिसमें एक कुमोद पासवान और दूसरा श्रीधर पासवान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










