दिनदहाड़े दो लाख की चोरी

Published at :08 Sep 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े दो लाख की चोरी

दुमका कोर्ट . शहरी क्षेत्र में हो रहे दिन दहाड़े चोरी रोकने में पुलिस नाकामयाब हाे रही है, वहीं चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. नगर थाना पुलिस शहर में पेट्रोलिंग कर दिन रात गश्ती के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है. रविवार को काॅलेज रोड रसिकपुर सोनवाडंगाल में दिन दहाड़े नगदी एवं […]

विज्ञापन
दुमका कोर्ट . शहरी क्षेत्र में हो रहे दिन दहाड़े चोरी रोकने में पुलिस नाकामयाब हाे रही है, वहीं चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. नगर थाना पुलिस शहर में पेट्रोलिंग कर दिन रात गश्ती के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है.
रविवार को काॅलेज रोड रसिकपुर सोनवाडंगाल में दिन दहाड़े नगदी एवं जेवरात सहित दो लाख रुपये की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. गृहस्वामी रजनीश्वर दत्त मिश्रा ने चोरी की घटना को लेकर नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार रविवार को दिन के 12 बजे वह आउटडोर स्टेडियम के समीप अपने संबंधी डाॅ डीएन मिश्रा के घर गये थे.
वहां से वे जब लगभग 2.20 बजे वापस लौटे तो डायनिंग रूम में लगे लकड़ी के दरवाजे का नीचे का भाग टूटा हुआ पाया और वहां रखे सोने का कंगन, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का 15 पीस सिक्का, चांदी का पायल, चांदी का सिन्होरा सहित अन्य जेवरात एवं 10 हजार रूपये नगद सहित कुल मिलाकर दो लाख की चोरी हो गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola