बीएड फी मामले में छात्रों से वार्ता बेनतीजा

Published at :08 Sep 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
बीएड फी मामले में छात्रों से वार्ता बेनतीजा

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से लटका ताला सोमवार को भी नहीं खुल सका. छात्रों के साथ पूरे साढ़े चार घंटे तक वार्ता चली. इसके बाद शाम पांच बजे वार्ता बेनतीजा ही खत्म हुई. वार्ता के लिए विभिन्न कॉलेजों से छात्र प्रतिनिधि पहुंचे थे. कई छात्राएं भी पहुंचीं थीं. बात […]

विज्ञापन
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से लटका ताला सोमवार को भी नहीं खुल सका. छात्रों के साथ पूरे साढ़े चार घंटे तक वार्ता चली. इसके बाद शाम पांच बजे वार्ता बेनतीजा ही खत्म हुई. वार्ता के लिए विभिन्न कॉलेजों से छात्र प्रतिनिधि पहुंचे थे. कई छात्राएं भी पहुंचीं थीं.
बात नहीं, फिर बिखरी : इन सभी छात्र-छात्राओं ने वार्ता शुरु होने से पहले खुद एक बैठक की, फिर आम राय बनाकर लिखित अपनी मांग-पत्र देते हुए वार्ता को लेकर बैठक में शामिल हुए.
इस बैठक में आरंभिक चरण में वार्ता में अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन गयी थी. फी पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन झुक गया था और छात्रों की 44 हजार रुपये के वार्षिक फी पर राजी हो गया था, लेकिन अंत में छात्रों के एक वर्ग ने दोनों सत्रों में मिलाकर 44 हजार रुपये सालाना फी देने की बात उठा दी, जिससे वार्ता के प्रयास विफल हो गया.
वार्ता के लिए गठित की गयी समिति में प्रोवीसी डॉ सत्यनारायण मुंडा, नोडल पदाधिकारी डॉ अवध प्रसाद, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा, एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र झा, साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीताराम प्रसाद यादव, केकेएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीएस झा, एएस कॉलेज के प्रो गौरव गंगोपाध्याय एवं गोड्डा कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीके ठाकुर आदि ने बारी-बारी से अपने विचारों को रखा तथा बीएड को चलाने के लिए छात्रों से सहयोग की अपील की.
वहीं छात्रों ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही फी तय होनी चाहिए. छात्रों की ओर से श्यामदेव हेंब्रम, अनिल कुमार मरांडी, सिद्धोर हांसदा, राजीव बास्की, निर्मल मुर्मू, सुनील कुमार, हेमंत दास आदि ने अपनी बातें रखी. प्रोवीसी की अध्यक्षता में गठित की गयी कमिटि के साथ वार्ता में मौजूद छात्र-छात्रायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola