बैंक मैनेजर की सुझ-बूझ से धोखाधड़ी करने वाले दो धराये

Published at :04 Sep 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की सुझ-बूझ से धोखाधड़ी करने वाले दो धराये

दुमका : भारतीय स्टेट बैंक दुधानी के ब्रांच मैनेजर की सुझ-बूझ और सक्रियता की वजह से बुधवार को नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़ा एक युवक शहर के ही महुआडंगाल का रहने वाला है. जिसका नाम करण कुमार सिंह है और दूसरा […]

विज्ञापन

दुमका : भारतीय स्टेट बैंक दुधानी के ब्रांच मैनेजर की सुझ-बूझ और सक्रियता की वजह से बुधवार को नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक युवक शहर के ही महुआडंगाल का रहने वाला है. जिसका नाम करण कुमार सिंह है और दूसरा देवघर जिले के सारठ अंतर्गत बारापलासी का रहने वाला है, जिसका नाम मो मोबिन है.

एसबीआइ दुधानी के ब्रांच मैनेजर ने करण कुमार सिंह के बैंक खाता संख्या 34777730848 में एक ही दिन में कई बार रुपये जमा होने और जमा के कुछ देर में निकासी किये जाने पर उसका एटीएम लॉक कर दिया. जब करण कुमार सिंह बैंक खाते से रुपये की निकासी करने बैंक पहुंचे, तो मैनेजर ने उसे उलझाये रखा और नगर थाना को सूचना दे दी.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने करण कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उसने बताया कि देवघर जिले के सारठ बारापलासी का अतुल अंसारी उसके खाते में रुपये भिजवाता था और रुपये की निकासी करने पर 25 प्रतिशत कमीशन देता था. उसके बताये अनुसार धंधे में संलिप्त मो मोबिन को भी पुलिस ने धर दबोचा. उसके पास से पुलिस ने दो एटीएम कार्ड, एक पर्सनल और एक लोकनाथ छजन का एटीएम कार्ड भी बरामद किया.

कैसे करता है धोखाधड़ी

पुलिस के गिरफ्त में आये दोनों अपराधियों से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि अतुल अंसारी मोबाइल पर लोगों को मैसेज भेजकर लक्की ड्रा जीतने का दावा करता है और ईनाम की राशि लेने के लिए 10 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर लेता है. फिर उस रुपये की निकासी कराकर धोखाधड़ी करता है.

इस गिरोह में शामिल आलम अंसारी, मो मोबिन, लोकनाथ छजन, जुवैर अंसारी, करण कुमार सिंह के विरुद्ध भादवि की धारा 420, 379 एवं 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. साथ ही करण कुमार सिंह और मो मोबिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola