स्ट्रीट लाइट मरम्मत करते वक्त लगा झटका

Published at :04 Sep 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट मरम्मत करते वक्त लगा झटका

दुमका : शहर के पुलिस लाइन निवासी राहुल कुमार पासवान गुरुवार को बिजली के पोल से गिरकर घायल हो गया. राहुल कुमार पासवान ने बताया कि वह नगर पर्षद के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कई सालों से करता आ रहा है. गुरुवार को वार्ड नंबर तीन में पूर्व वार्ड पार्षद चंदन दास घर […]

विज्ञापन
दुमका : शहर के पुलिस लाइन निवासी राहुल कुमार पासवान गुरुवार को बिजली के पोल से गिरकर घायल हो गया. राहुल कुमार पासवान ने बताया कि वह नगर पर्षद के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कई सालों से करता आ रहा है. गुरुवार को वार्ड नंबर तीन में पूर्व वार्ड पार्षद चंदन दास घर के सामने एक पोल में स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए सीढ़ी से पोल में चढ़ा था.
पोल पर वह लाइट ठीक करने लगा और उसी क्रम में बिजली का तार हाथ में सट गया. जिससे बिजली मिस्त्री राहुल कुमार पासवान सीढ़ी सहित पोल से जमीन पर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से बिजली मिस्त्री को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola