तोड़फोड़ करने वाले युवक को ले गयी पुलिस

Published at :01 Sep 2015 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
तोड़फोड़ करने वाले युवक को ले गयी पुलिस

डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने की जांच जमीन विवाद मामले में ही हुआ था विधायक के घर पर हमला गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगामिशन गांव में विधायक डाॅ अनिल मुर्मू के ससुर राजा हांसदा के घर पर रविवार देर शाम को किया गया हमला जमीन विवाद को लेकर ही हुआ था. सोमवार को […]

विज्ञापन
डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने की जांच जमीन विवाद मामले में ही हुआ था विधायक के घर पर हमला
गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगामिशन गांव में विधायक डाॅ अनिल मुर्मू के ससुर राजा हांसदा के घर पर रविवार देर शाम को किया गया हमला जमीन विवाद को लेकर ही हुआ था.
सोमवार को डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने रांगा पहुंचकर घटना की जानकारी ली. बहरहाल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद रंजन ने तोडफोड करने वाले युवक को पूछताछ के लिए थाना लेती गयी है. जिस घर पर हमला हुआ, बकौल डॉ मुर्मू वे ज्यादातर समय उसी घर में रहा करते हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजा हांसदा का घर जिस जमीन पर बना है, उस जमीन के बदले उसने दूसरे प्लॉट की जमाबंदी जमीन विरजू मुर्मू को दे दी गयी है.
रोशन मुर्मू विरजू मुर्मू के परिवार का ही सदस्य है. राजा हांसदा के घर के बगल और पीछे रौशन मुर्मू, विरजु मुर्मू और इसी परिवार के कई दूसरे सदस्यों की जमीन है. विरजु मुर्मू के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि राजा हांसदा की जितनी जमीन बदलनामा में दी गई है, उसके अतिरिक्त जमीन को दबाने का प्रयास का प्रयास किया जा रहा है.
इस बात को लेकर गांव में बैठक कर समाधान करने की बात चल रही थी, जो अब तक नहीं हो सकी थी. इस मामले में राजा हांसदा के बयान पर पुलिस ने आरोपी रौशन मुर्मू के खिलाफ गोपीकांदर थाना कांड संख्या 35/15 के अंतर्गत भादवि की धारा 148, 449, 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola