महासंघ ने विष्णु की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

Published at :26 Aug 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
महासंघ ने विष्णु की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

आपात बैठक में फोड़ा ठीकरा दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव मंडल की आपात बैठक अरुण कुमार साह की अध्यक्ष्स्ता में तथा राज्य सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ. जिसमें चतुथवर्गीय कर्मचारी विष्णु प्रसाद देहरी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया तथा प्रशासनिक असंवेदना पर नाराजगी जाहिर की […]

विज्ञापन
आपात बैठक में फोड़ा ठीकरा
दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव मंडल की आपात बैठक अरुण कुमार साह की अध्यक्ष्स्ता में तथा राज्य सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ. जिसमें चतुथवर्गीय कर्मचारी विष्णु प्रसाद देहरी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया तथा प्रशासनिक असंवेदना पर नाराजगी जाहिर की गयी.
श्री लोकेश ने कहा कि स्व देहरी की विद्वता समाज के अति कमजोर एवं विलुप्त हो रहे पहाडिया जाति से आना एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर ईलाज के अभाव में मर जाने से आज प्रशासन एवं राज्य सरकार की लोक हितकारी योजनायें तार-तार होती दिख रही है. श्री लोकेश ने कहा कि जिला प्रशासन उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार है.
कर्मियों ने प्रस्ताव पारित करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने, स्व देहरी की विधवा को पूरे सेवा अवधि तक पूर्ण वेतन एवं आर्थिक राशि का भुगतान करने की मांग की तथा कहा कि उन दोषी पदाधिकारी व कर्मचारी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय, जिनकी वजह से एलपीसी एवं सेवा पुस्त नहीं भेजी जा सकी थी. बैठक में कुंदन कुमार झा, यदुनाथ राय, दशरथ पासवान, प्रदुमन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वकील महतो, मनमोहन कुमार, नीरज कुमार घोष, विनोद शर्मा, मो एनुल, मो इरशाद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola