100 बेड के अस्पताल की जमीन चिन्हित

दुमका : जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि हंसडीहा में 100 शैय्या वाले अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है. इसके लिए सरकार से राशि भी प्राप्त है. इसका जल्द से जल्छ डीपीआर बनवाया जायेगा. समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास योजनाओं के कार्यों की समीक्षा […]
दुमका : जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि हंसडीहा में 100 शैय्या वाले अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है. इसके लिए सरकार से राशि भी प्राप्त है. इसका जल्द से जल्छ डीपीआर बनवाया जायेगा. समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास योजनाओं के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को पूरा करने के लिए अनुशासन का पालन करें.
समय पर विकास योजनाओं के फलीभूत होने पर आम जनता को इसका लाभ मिल सकेगा. उन्होंने भवन निर्माण विभाग को 26 जनवरी 2016 के पूर्व नये समाहरणालय भवन के निर्माण को पूरा करने का निदेश दिया. वहीं जामा और शिकारीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के निर्माण को पूरा कर यथा शीघ्र उपयोग के लिए उपलब्ध कराने को कहा. रेलवे स्टेशन सड़क के निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का आदेश देते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि शहरी क्षेत्र में सड़क के निर्माण पर यह देखा जाता है कि सड़के ऊंची होती जाती है और सड़क के किनारे के मकान नीचे रह जाते हैं.
जिससे पानी जमा होने की संभावना बनती है और विवाद भी उत्पन्न होता है. सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को यह निदेश दिया ध्यान देना चाहिए कि सड़क निर्माण की योजना बनाते समय इस बात का प्रावधान करें कि वर्षा के जल की निकासी कैसे होगी. आवश्यकता हो तो पक्की और मजबूत नालियां निर्माण का अनिवार्य हिस्सा बनना चाहिए. विद्युत विभाग को उपायुक्त ने यह निर्देश दिया कि शहर में तथा पूरे जिले में जितने भी ट्रांसफॉर्मर हैं
उनका नियमित सर्वेक्षण करें और उसके ठीक होने का प्रमाण अंकित करें तथा जहां जरूरत हो उसकी मरम्मत करें या नया ट्रांसफॉर्मर लगाएं. बैठक में डीसी के अलावा डीडीसी चित्तरंजन कुमार, निदेशक आईटीडीए दशरथ चन्द्र दास, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, आईएएस प्रशिक्षु भोर सिंह, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










